Skip to main content

केला (Banana), केले के फायदे (Benefits of Banana), केले की खेती (Banana Farming), केले का इतिहास (History of Banana)

किस महीने में कौन सी सब्जी लगाने से होताहै अधिक फायदा और जनवरी से दिसंबर तक बोई जाने वाली सब्जियों की उन्नत किस्में




किसानों को हर फसल का बेहतर उत्पादन मिले इसके लिए हम आपको बताएंगे कि आप किस माह कौनसी सब्जी बोएं ताकि अधिक उत्पादन के साथ ही अच्छा लाभ प्राप्त कर सके। माहवार सब्जी की खेती (Monthly vegetable cultivation) किसानों के लिए हमेशा फायदे का सौदा रही है।

यदि सही समय पर फसल की बुवाई कर दी जाए तो उत्पादन अच्छा मिल सकता है। इसके विपरित समय का चुनाव किए बिना कोई सी भी फसल बो दी जाए तो उत्पादन बहुत कम प्राप्त होता है। परिणामस्वरूप किसानों की आय मे कमी हो जाती है।


जनवरी 

साल के पहले माह जनवरी में किसान भाईयों को

राजमा, शिमला मिर्च, मूली, पालक, बैंगन, चप्पन कद्दू

 

फरवरी

राजमा, शिमला मिर्च, खीरा-ककड़ी, लोबिया, करेला, लौकी, तुरई, पेठा, खरबूजा, तरबूज, पालक, फूलगोभी, बैंगन, भिण्डी, अरबी, एस्पेरेगस, ग्वार

मार्च

ग्वार, खीरा-ककड़ी, लोबिया, करेला, लौकी, तुरई, पेठा, खरबूजा, तरबूज, पालक, भिण्डी, अरबी

 

अप्रैल

चौलाई, मूली

मई

फूलगोभी, बैंगन, प्याज, मूली, मिर्च

 

जून

फूलगोभी, खीरा-ककड़ी, लोबिया, करेला, लौकी, तुरई, पेठा, बीन, भिण्डी, टमाटर, प्याज, चौलाई, शरीफा

जुलाई

खीरा-ककड़ी-लोबिया, करेला, लौकी, तुरई, पेठा, भिण्डी, टमाटर, चौलाई, मूली

 

अगस्

गाजर, शलगम, फूलगोभी, बीन, टमाटर, काली सरसों के बीज, पालक, धनिया, ब्रसल् स्प्राउट, चौलाई

 

सितम्बर

गाजर, शलगम, फूलगोभी, आलू, टमाटर, काली सरसों के बीज, मूली, पालक, पत्ता गोभी, कोहीराबी, धनिया, सौंफ के बीज, सलाद, ब्रोकोली

 

अक्तूबर

गाजर, शलगम, फूलगोभी, आलू, टमाटर, काली सरसों के बीज, मूली, पालक, पत्ता गोभी, कोहीराबी, धनिया, सौंफ के बीज, राजमा, मटर, ब्रोकोली, सलाद, बैंगन, हरी प्याज, ब्रसल् स्प्राउट, लहसुन

नवम्बर

चुकन्दर, शलगम, फूलगोभी, टमाटर, काली सरसों के बीज, मूली, पालक, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, लहसुन, प्याज, मटर, धनिया

 

दिसम्बर

टमाटर, काली सरसों के बीज, मूली, पालक, पत्ता गोभी, सलाद, बैंगन, प्याज



जनवरी से दिसंबर तक बोई जाने वाली सब्जियों की उन्नत किस्में

राजमा : राजमा की अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों में मालवीय-15, मालवीय-137, पी.डी.आर -14 (उदय), वीएल-63, अंबर, और उत्कर्ष आदि हैं।

शिमला मिर्च : शिमला मिर्च की उन्नत किस्मों में अर्का गौरव, अर्का मोहिनी, कैलिफोर्निया वंडर, योलो वंडर, ऐश्वर्या, अलंकार, हरी रानी, पूसा दिप्ती, ग्रीन गोल्ड आदि हैं।

मूली : मूली की उन्नत किस्मों में पूसा चेतकीपूसा हिमानी, जापानी सफेद, पूसा रेशमी आदि हैं।

पालक : पालक की अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों में आल ग्रीन, पूसा हरित, पूसा ज्योति, बनर्जी जाइंट, जोबनेर ग्रीन हैं।

बैंगन : बैंगन की उन्नत किस्मों में पूसा हाईब्रिड 6, भीमा, पंत ऋतुराज, पूसा संकर 9, पूसा श्यामल, पूसा क्रांति, पंत सम्राट, काशी संदेश, अर्का कुसुमकर, अर्का नीलकंठ, आदि किस्में शामिल हैं।

चप्पन कद्दू : चप्पन कद्दू की उन्नत किस्मों में आस्ट्रेलियन ग्रीन, पूसा अलंकार, अर्ली यलो प्रोलीफिक, पंजाब चप्पन कद्दू, मेक्सिको चप्पन कद्दू आदि प्रमुख है।

खीरा : खीरा की उन्नत किस्मों में स्वर्ण अगेती, स्वर्ण पूर्णिमा, पूसा उदय, पूना खीरा, पंजाब सलेक्शन, पूसा संयोग, पूसा बरखा, खीरा 90, कल्यानपुर हरा खीरा, कल्यानपुर मध्यम और खीरा 75 आदि प्रमुख है। इसकी नवीनतम किस्में पीसीयूएच- 1, पूसा उदय, स्वर्ण पूर्णा और स्वर्ण शीतल आदि है। इसकी संकर किस्में, पंत संकर खीरा 1, प्रिया, हाइब्रिड- 1 और हाइब्रिड- 2 आदि प्रमुख है।

ककड़ी : ककड़ी की उन्नत किस्में जैनपुरी ककड़ी, अर्का शीतल, पंजाब स्पेशल, दुर्गापुरी ककड़ी, लखनऊ अर्ली आदि हैं।

लोबिया : लोबिया की कम समय में तैयार होने वाली और अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों में पूसा कोमल, पूसा  बरसाती, अर्का गरिमा, पूसा फालगुनी पूसा दोफसली हैं।

करेला : करेला की उन्नत किस्मों में कल्याणपुर बारहमासी, पूसा विशेष, हिसार सलेक्शन, कोयम्बटूर लौंग, अर्का हरित, प्रिया को-1., एस डी यू- 1., कल्याणपुर सोना आदि हैं।

लौकी : लौकी की उन्नत किस्में में पूसा संदेश, काशी बहार, पूसा नवीन, पूसा हाइब्रिड 3 हैं। इन किस्मों के अलावा कई अन्य किस्मों की खेती भी सफलतापूर्वक की जाती है। जिनमें पूसा संतुष्टि, नरेन्द्र रश्मि, उत्तरा, पंजाब गोल, अर्का बहार, कोयम्बटूर 1, पूसा समर प्रोलिफिक राउंड, आदि कई किस्में शामिल हैं।

तुरई : तुरई की उन्नत किस्मों में पूसा चिकनी, पूसा स्नेहा, पूसा सुप्रिया, काशी दिव्या, कल्याणपुर चिकनी, फुले प्रजतका आदि को उन्नत किस्मों में शामिल किया गया है।

पेठा : पेठा की उन्नतशील प्रजातियों में पूसा हाइब्रिड 1, कासी हरित कद्दू, पूसा विश्वास, पूसा विकास, सीएस 14, सीओ 1 2, हरका चंदन, नरेंद्र अमृत, अरका सूर्यमुखी, कल्यानपुर पंपकिंग 1, अंबली, पैटी पान, येलो स्टेटनेप, गोल्डेन कस्टर्ड आदि प्रमुख हैं।

खरबूजा : खरबूजा की उन्नत किस्मों में पूसा रसराज, पंजाब संकर, एम एच 10  और हिसार मधुर प्रमुख रूप से अधिक उत्पादन देने वाली किस्में हैं।

तरबूज : तरबूज की उन्नत किस्मों में पूसा बेदाना, डब्ल्यू 19 काशी पितांबर, अलका आकाश, दुर्गापुर मीठा शामिल हैं।

फूलगोभी : फूलगोभी की अगेती किस्मों में अर्ली कुंआरी, पूसा कतिकी, पूसा दीपाली, समर किंग, पावस, इम्प्रूब्ड जापानी उन्नत किस्में हैं। इसकी मध्यम किस्में पंत सुभ्रा,पूसा सुभ्रा, पूसा सिन्थेटिक, पूसा स्नोबाल, के.-1, पूसा अगहनी, सैगनी, हिसार नं.-1  हैं। वहीं  पिछेती किस्मों में पूसा स्नोबाल-1, पूसा स्नोबाल-2, स्नोबाल-16 अच्छी मानी जाती हैं।

भिंडी : भिंडी की उन्नत किस्मों में परभन क्रांति, पूसा सावनी, पंजाब पद्मनी, पूजा -4, अर्का भय, अर्का अनामिका, पंजाब-7, पंजाब-13 भिंडी की उन्नत किस्में मानी जाती हैं।

अरबी : अरबी की किस्मों में पंचमुखी, सफेद गौरिया, सहस्रमुखी, सी-9, सलेक्शन प्रमुख हैं।

ग्वार सब्जी वाले ग्वार की प्रमुख उन्नत किस्मों में पुसा नव बहार, पुसा मौषमी, दुर्गा बहार आदि हैं। वहीं चारे वाले ग्वार की प्रमुख उन्नत किस्में एचएफजी-119, एचएफजी -258, एचएफजी -156 आदि हैं।

सरसों : सिंचित दशा के लिए सरसों की उन्नतशील प्रजातियां क्रांति, माया, वरुणा, इसे हम टी-59 भी कहते हैं, पूसा बोल्ड उर्वशी, तथा नरेंद्र राई है। वहीं असिंचित दशा में सरसों की वरुणा, वैभव तथा वरदान, इत्यादि प्रजातियों की बुवाई करना उचित रहता है।

लहसुन : लहसुन की उन्नत किस्में एग्रीफाउण्ड पार्वती (जी- 313), टी- 56-4, गोदावरी (सेलेक्सन- 2), एग्रीफाउंड व्हाइट (जी- 41), यमुना सफेद (जी- 1), भीमा पर्पल, भीमा ओंकार आदि अच्छी किस्में हैं।

प्याज : प्याज की उन्नत किस्मों में पूसा रेड, पूसा रतनार, हिसार- 2, पूसा व्हाईट फ्लैट, अर्ली ग्रेनो आदि अधिक पैदावार देने वाली किस्में हैं।

आलू : आलू की अगेती किस्मों में कुफरी अलंकार, कुफरी पुखराज, कुफऱी चंदरमुखी, कुफरी अशोका, कुफरी जवाहर आदि हैं। वहीं आलू की मध्यम समय वाली किस्मों में कुफरी बहार, कुफरी लालिमा, कुफरी सतलुज, कुफरी सदाबहार आदि हैं। इसके अलावा कुफरी सिंधुरी कुफरी फ्ऱाईसोना और कुफरी बादशाह इसकी देर से पकने वाली किस्में हैं।

मटर : मटर की उन्नत किस्मों में आर्केल, काशी शक्ति, पंत मटर 155, अर्ली बैजर, आजाद मटर 1, काशी नंदिनी, पूसा प्रगति, जवाहर मटर 1 अच्छी रहती हैं।

धनिया : धनिया की उन्नत किस्मों में जी सी 2 (गुजरात धनिया 2), हिसार सुगंध, आर सी आर 41, पंत हरितमा किस्मे अच्छी मानी जाती है।

गाजर : गाजर की उन्नत किस्मों में पूसा वृष्टि, पूसा रूधिरा, पूसा आसिता, पूसा मेघाली, पूसा यमदग्नि, पूसा वसुधा, पूसा नयनज्योति आदि हैं।

टमाटर : टमाटर की देशी किस्मों में पूसा शीतल, पूसा-120, पूसा रूबी, पूसा गौरव, अर्का विकास, अर्का सौरभ और सोनाली प्रमुख हैं। जबकि इसकी हाइब्रिड किस्में में पूसा हाइब्रिड-1, पूसा हाइब्रिड-2, पूसा हाईब्रिड-4, रश्मि और अविनाश-2 आदि अच्छा उत्पादन देने वाली मानी जाती हैं।

               धन्यवाद     

Comments

Popular posts from this blog

Contact us

  Name- Dharmendra Singh Address- D225 Indranagar lucknow pin code 226016 WhatsApp- 9452444224 E-mail - lucknowretail@gmail.com website - www.lucknowretail.com https://forms.gle/nLLBtWF3yrb3BQR57

About us

 Welcome to Lucknow Retail, your one-stop destination for the freshest vegetables, fruits, and spices at the best prices! At www.Lucknowretail.com, we pride ourselves on offering high-quality produce sourced directly from trusted farmers and suppliers. Our commitment to excellence and expertise in this field sets us apart as your go-to choice for all your grocery needs.   Our Journey:   Lucknow Retail was founded with a vision to provide customers with the finest produce, ensuring their satisfaction and convenience. With years of experience in the industry, we have gained extensive knowledge and expertise in selecting the best products for our valued customers. Our team works tirelessly to maintain our reputation for delivering top-quality items at affordable prices.   Quality and Freshness:   We understand the importance of fresh and nutritious food for you and your loved ones. That's why we go above and beyond to ensure that our vegetables, fruits, a...

केला (Banana), केले के फायदे (Benefits of Banana), केले की खेती (Banana Farming), केले का इतिहास (History of Banana)

  केला (Banana) एक बहुत ही प्रमुख और पसंदीदा फल है जो भोजन में शामिल किया जाता है। यह फल अपने मीठे स्वाद , पोषण से भरपूरता , और आसानी से उपलब्ध होने के लिए पसंद किया जाता है।   केले के फायदे (Benefits of Banana): पोषण से भरपूर : केला पोषण से भरपूर होता है और इसमें प्राकृतिक शर्करा , फाइबर , विटामिन्स (B6, C), पोटैशियम , मैग्नीशियम , फोलेट , आदि होते हैं।   वजन नियंत्रण : केला वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है क्योंकि यह भोजन को भरपूरी से भरा और भूख को कम करता है।   ऊर्जा का स्रोत : इसमें विटामिन्स , पोटैशियम , और कार्बोहाइड्रेट्स की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है।   ह्रदय स्वास्थ्य : केले में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है जो ह्रदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है।   स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : केला एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है जो पाचन को सुधारता है , मधुमेह के खतरे को कम करता है ,...